रेलपार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की किताबों का किया गया वितरण

In News

आसनसोल । आसनसोल के रेलपार धाधका रोड स्थित देवाशीष भवन में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसके साथ ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की किताबों का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर अनिर्बन गांगुली, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे, पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी, पार्षद चैताली तिवारी, पार्षद गौरव गुप्ता, चंद्रशेखर बनर्जी सहित रेलपार के अन्य भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे।

इस मौके पर चैताली तिवारी ने कहा कि दिल्ली से वह मन की बात की कई किताबें लेकर आईं हैं। जिनमें आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतवर्ष के विकास को किस दिशा में लेकर जाना चाहते हैं। इससे संबंधित बातें लिखी हुई है। वह चाहती हैं कि इन किताबों को सभी पढ़ें और देश के विकास में नरेंद्र मोदी के सपनों के साझीदार बने। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इन किताबों को पढ़ा है और वह चाहतीं हैं कि इन किताबों में जो लिखा है उस पर चलते हुए वह अपने वार्ड विकास कार्य को अमलीजामा पहनाएं।

In News
‘ପାଲି କେବଳ ଏକ ଭାଷା ନୁହେଁ, ଏହା ଭାରତୀୟ ସଂସ୍କୃତିର ମୂଳ’

ଦ୍ଧଙ୍କ ଚିନ୍ତାଧାରା ଓ ଦର୍ଶନକୁ ସଠିକ୍ ଭାବରେ ବୁଝିବା ପାଇଁ ପାଲି ଭାଷା ହେଉଛି ମୁଖ୍ୟ ମାଧ୍ୟମ। ଆଧୁନିକ ଯୁଗରେ ମଧ୍ୟ ଏହାକୁ ପ୍ରାସଙ୍ଗିକ ବୋଲି ବର୍ଣ୍ଣନା କରିଥିଲେ। ଭୁବନେଶ୍ବର: ମହାବୋଧି ସୋସାଇଟି ଅଫ୍ ଇଣ୍ଡିଆ ଓ ଡ. ଶ୍ୟାମା ପ୍ରସାଦ ମୁଖାର୍ଜୀ ରିସର୍ଚ୍ଚ ଫାଉଣ୍ଡେସନର ମିଳିତ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ଭୁବନେଶ୍ୱରଠାରେ ଦୁଇଦିନିଆ ଜାତୀୟ ସମ୍ମିଳନୀ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ପାଲି, ପ୍ରକୃତି ଓ ଓଡ଼ିଆକୁ ଶାସ୍ତ୍ରୀୟ …

In News
पाली सिर्फ भाषा नहीं,यह बुद्धवचनों को आम जन तक पहुंचाने का माध्यम

राजधानी भुवनेश्वर में महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पालि प्राकृत और ओड़िआ भाषा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शास्त्रीय भाषा घोषित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम …